फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, 17 नए मरीज

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
चंबा। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें 75 वर्षीय महिला और 52 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिला कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी थी। वह 22 अगस्त को कोरोना की चपेट में आई। उसकी हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया। महिला कोरोना संक्रमण के साथ-साथ फेफड़े की गंभीर बीमारी से भी ग्रसित थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह महिला की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं, चूड़ी स्वास्थ्य खंड के तहत आने वाले लैरा गांव में 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 17 अगस्त को उसे उपचार के लिए डीसीएच चंबा में भर्ती करवाया गया था। व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई थी। वह कोरोना संक्रमण के साथ फेफड़े की बीमारी और निमोनिया से ग्रसित था। उसकी वजह से तबीयत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उसकी मौत हो गई।
दो लोगों की मौत के साथ जिले में शनिवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित भी पाए गए हैं। ये लोग लक्कड़मंडी, लाहल, सरोल, खरुड़ा, गोली सहित अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 157 पहुंच गया है। जबकि, 224 सक्रिय मामले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। लोगों को कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें