फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावमापा भड़ियाकोठी को जाने वाले रास्ता चढ़ा बर्फबारी की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारी बर्फबारी और बारिश के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ियांकोठी विद्यालय के मुख्यद्वार का डंगा गिरने से अब प्रवेश पर रोक लग गई है। स्कूल स्टाफ समेत सभी को दीवार फांद स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने इस बाबत प्रस्ताव बनाकर सदर विधायक और प्रशासन को सौंपा है।
विज्ञापन

प्रबंधन ने शीघ्र नया डंगा लगवाने की मांग की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडियांकोठी में ग्राम पंचायत पंचायत भडियांकोठी के अलावा जटकरी के गांवों भड़ियां, सेली, भानियां, झडे, मरड़ा, मरोठा, मुकलयाली, चरोड़ी, जटकरी, भगियार, मथला, टिकर, बैली आदि से साढ़े तीन सौ विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों मनोज कुमार, काकू राम, विनोद कुमार, पृथ्वी सिंह, महिंद्र सिंह, बबिता देवी, सत्या देवी ने कहा कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के कारण विद्यालय के मुख्यद्वार के साथ लगता डंगा गिरने से स्कूल का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में अब सरकार एक फरवरी से स्कूल खोलने की तैयारी करने जा रही है। लिहाजा, स्कूल खुलने पर विद्यार्थी स्कूल तक नहीं पहुंच पाएंगे। अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है।
सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि स्कूल के मुख्यद्वार का डंगा गिरने की ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से उन्हें समस्या बताई है। ग्रामीणों को समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया गया है। कहा कि इसके बारे में प्रशासन और शिक्षा विभाग को नया डंगा लगाने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रावमापा भड़ियांकोठी के प्रधानाचार्य भाग सिंह चौहान ने बताया कि इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि विद्यालय प्रधानाचार्य ने उन्हें रिपोर्ट सौंपी है। प्रधानाचार्य को पटवारी का मौका करवा कर उसकी रिपोर्ट लगाकर एस्टीमेट बनाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि आगामी समय में स्कूल खुल सकते है। इसलिए स्कूल फंड से अस्थायी तौर पर आवाजाही के लिए रास्ता बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें