फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ामुख-होली सड़क पर दस घंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
भूसख्लन से बाधित खड़ामुख-होली मार्ग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। खड़ामुख-होली सड़क पर शुक्रवार को करीब दस घंटे यातायात ठप रहा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुहाग नामक स्थान पर वीरवार देररात दो बजे पहाड़ दरक गया था, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई थीं। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू किए गए। सड़क बंद होने से चंबा से होली की तरफ जाने वाली बसें होली मुख्यालय नहीं पहुंच पाई। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब बारह बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सका।
विज्ञापन

यात्रियों रमेश कुमार, दिलीप सिंह, सुनील कुमार, भीमसेन, राज कुमार आदि का कहना है कि भारी बारिश के कारण अब पहाड़ दरक रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गत दिनों भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई थी। बहरहाल, लोक निर्माण विभाग ने एडवायजरी जारी की है कि भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों से आवाजाही करते समय चालक सावधानी बरतें। खराब मौसम के दौरान इन क्षेत्रों से आवाजाही करने से परहेज करें।
लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिशासी अभियंता संदीप महाजन का कहना है कि वीरवार देर रात भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हुआ था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर बारह बजे मार्ग को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें