फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी हैंडपंपों के पानी की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के भरमौर चौक में लगाए गए हैंडपंप के पानी का सैंपल फेल होने पर अब जिले के सभी हैंडपंपों के पानी की गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम जिले के सभी उपमंडलों में जाकर हैंडपंपों के पानी का सैंपल भरेगी।
विज्ञापन

पानी के सैंपलों को जांच के लिए धर्मशाला स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसके बाद जिन हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं निकलेगा, उन सभी हैंडपंपों को सील किया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पेयजल स्रोतों के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए धर्मशाला भेजता है।
इसी कड़ी में एक माह पहले बोर्ड ने भरमौर चौक के हैंडपंप सहित अन्य पेयजल स्रोतों के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए धर्मशाला भेजे थे। इसमें अन्य सैंपल गुणवत्ता में खरे उतरे लेकिन हैंडपंप के पानी का सैंपल फेल हो गया। इस पानी में टीडीएस (टोटल डिजॉल्व साल्ट) की मात्रा अधिक पाई गई है। इसके चलते पानी पीने लायक नहीं रहा। इस पानी को पीने से पथरी रोग होने की संभावना रहती है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप को सील करने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी हैंडपंपों के पानी की गुुणवत्ता जांची जाएगी। इसके लिए उनके पास आदेश पहुंच चुके हैं। यह आदेेश भरमौर चौक के हैंडपंप के पानी का सैंपल फेल होने के बाद जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें