फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन समतल करने से आगे नहीं बढ़ा पंचवटी पार्क निर्माण कार्य

विज्ञापन
अधूरा पड़ा चांजू पंचायत में पंचवटी पार्क का काम।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चांजू पंचायत में वर्ष 2020 में पंचवटी पार्क का निर्माण कार्य जमीन समतल करने से आगे नहीं बढ़ पाया है। पार्क का कार्य दो सालों से बंद पड़ा है। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि से पंचवटी पार्क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है। पार्क बनने से देहरा और चांजू पंचायतों की आठ हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने पंचवटी योजना की शुरुआत की है। पंचवटी योजना के तहत इन पार्कों में आयुर्वेदिक और औषधीय पौधे लगाए जाते हैं। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए उपकरण स्थापित करने के साथ ही 500 से 1,000 मीटर तक सैर के लिए ट्रैक का निर्माण किया जाता है। वहीं पार्कों में वर्षाशालिकों का निर्माण करने के साथ ही शौचालयों और पानी की सुविधा उपलब्ध होती है।
ग्रामीणों डेल सिंह, पवन कुमार, मदन लाल, गणेश दत्त और गौतम कुमार का कहना है कि पंचायत के सेब बगीचे की जगह पंचवटी पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आज तक अधूरा पड़ा है। बगीचे से पंचायत को कुछ आमदनी होती रहती थी लेकिन अब बगीचे में जगह-जगह गड्ढे खोदकर इसे ऊबड़-खाबड़ बना दिया गया है। इससे यहां होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों और लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चांजू की पूर्व प्रधान टेकी देवी ने कहा कि 2020 में पार्क का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था। पंचायतीराज चुनाव के कारण कार्य बंद कर दिया गया। अब प्रधान को कार्य आरंभ करवाना चाहिए।
चांजू पंचायत के प्रधान टेकू शर्मा का कहना है कि कोरोना काल में कार्य बंद हुआ है। अब विभाग के आदेश पर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विकास खंड अधिकारी तीसा अश्वनी कुमार ने कहा कि पंचवटी पार्क का निर्माण कार्य सेल्फ में नहीं डाला गया था। अब इसे सेल्फ में डाला गया है। जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें