फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाह्न पर अपनी मांगों को लेकर शहर में रैली निकालते आंगनबाड़ी वर्कर व ? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चुवाड़ी, तीसा और जिला मुख्यालय चंबा में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आक्रोश रैलियां निकाली गईं। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। चंबा में निकाली गई रैली का नेतृत्व एंटक के प्रधान तिलक राज भरद्वाज ने किया। इसमें सीटू के जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, विपिन शर्मा, बैंक कर्मचारी यूनियन से राजन महाजन और कपिल पुरी विशेष रूप से मौजूद रहे। रैली में आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, कुठेड़ बिजली प्रोजेक्ट यूनियन, बजोली होली प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी और एनएचपीसी वर्कर्स यूनियनें शामिल रहीं। सभी यूनियनों ने अपने कार्यस्थलों पर एक दिन के लिए कामकाज बंद रखा। प्रोजेक्टों में कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से कंपनी का कामकाज ठप हो गया। परिधि गृह चंबा से रैली निकाली गई, जो शहर से होते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर समाप्त हुई। उसके बाद उपायुक्त के जरिये प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। सरकार पूंजीपतियों के आगे पूरी तरह से नतमस्तक हो चुकी है और उनके हित में काम कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह सरकारी संपत्तियों को बेचना बंद करे। बेलगाम हो रही महंगाई पर रोक लगाए। ठेका प्रथा को बंद करके कर्मचारियों का शोषण बंद करे। प्रदेश में जितने भी आउटसोर्स कर्मचारी हैं, उन्हें शीघ्र नियमित करे। इसके अलावा आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये करने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। कहा कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें