फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किहार की चोटियों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड

Mon, 29 Apr 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
किहार सेक्टर की ऊपरी चोटियां ताजा बर्फबारी के बाद। संवाद
विज्ञापन
किहार (चंबा)। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के बाद जिले की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। किहार सेक्टर की ऊपरी चोटियों पर 20.32 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

निचले क्षेत्र में बारिश का क्रम जारी है। ताजा बर्फबारी और बारिश से किहार सेक्टर शीतलहर की चपेट में आ गया है। मूसलाधार बारिश ने एक तरफ शादियों में खलल डाला है तो दूसरी और ऊपरी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई भी किसान नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
ग्रामीणों में पवन कुमार, राजेश कुमार, हेमराज, महिंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद याकूब, शाह महोम्मद, यासीन मोहम्मद, अशोक कुमार ने बताया कि किहार सेक्टर की ऊपरी चोटियाें गुल्लू की मंडी, सौंणतीथ, मराली धार, राजे का डेरा में 20.32 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस बार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस दौरान भीषण गर्मी का दौर रहता है, लेकिन पहली बार उलट ही देखने को मिल रहा है। अप्रैल खत्म होने वाला है और लोग चाह कर भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं छोड़ पा रहे हैं। वर्तमान में चल रही शादियों के सीजन में बारिश ने खूब खलल डालने का काम किया है। साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में मक्की बिजाई का समय होने के बावजूद भी लोग चाह कर भी मक्की बिजाई का कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें