फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मील कर्मचारियों के लिए गरजे तकनीकीय युनियन के पदाधिकारी, की नारेबाजी

विज्ञापन
गेट मिटिंग के दौरान प्रदर्शन करते पीस मील वर्करों के साथ एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पीसमील वर्करों के समर्थन में तकनीकी यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को गेट मीटिंग की। इस दौरान पीसमील वर्करों ने मांगें पूरी न किए जाने पर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। तकनीकी यूनियन के अध्यक्ष हितेश कुमार और उपप्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि पीसमील वर्करों के समर्थन में गेट मीटिंग 15 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

पीसमील वर्कर मंच के प्रधान विनोद कुमार और उमेश कुमार ने बताया कि अगर सरकार जल्द मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि पीसमील वर्करों की अनिश्चितकालीन टूल डाउन स्ट्राइक सोमवार को नौवें दिन में प्रवेश कर गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पीसमील वर्करों को अनुबंध में नहीं लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कई बार सरकार से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन अभी तक कहीं से भी राहत नहीं मिली है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि जल्द मांग पूरी न हुई तो वे अपने आंदोलन को उग्र रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें