फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककीरा के पास हांफ गई शिमला-चंबा रूट की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। शिमला से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस ककीरा में खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अन्य बस की व्यवस्था न होने से यात्रियों को टैक्सी और अन्य बसों के सहारे अपने गंतव्यों के लिए रवाना होना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह बस शिमला से बुधवार शाम करीब छह बजे चंबा के लिए चली।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे बस ककीरा में पहुंचकर खराब हो गई। गाड़ी में 35 यात्री सवार थे। बस खराब होने के कारण उन्हें कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे यात्रियों को बस में ही इंतजार करना पड़ा। बस में सवार यात्री और ग्राम पंचायत बैली के उपप्रधान जैसी सिंह ने बताया कि यह बस करीब छह बजे खराब हुई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। एचआरटीसी की ओर से कोई बस नहीं भेजी गई। इससे यात्री दो घंटे तक इंतजार करते रहे।
लोग टैक्सी के माध्यम से अपने घरों तक पहुंचे। जबकि, कुछ यात्री मनाली-चंबा रूट की बस से जिला मुख्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि फैन बेल्ट टूटने के कारण बस खराब हुई। आरएम राजन कुमार का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी आई थी। कहा कि सूचना मिलते ही चंबा से टीम मौके पर भेजी गई और सवारियों को अन्य बसों के माध्यम से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें