फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में मिड डे मील वर्कर का बढ़ाया मानदेय ऊंट के मुंह में जीरे समान

विज्ञापन
पुखरी में बैठक के बाद मिड डे मील वर्कर यूनियन के सदस्य। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। मिड-डे मील वर्कर यूनियन कियाणी ब्लॉक की बैठक पुखरी में की हुई। इसकी अध्यक्षता सविता देवी ने की। बैठक में मिड-डे मील वर्कर्स की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यूनियन ने मिड-डे मील वर्कर्स की मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त किया। बैठक में सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने भी मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में जो मानदेय में बढ़ोतरी की है, वह ऊंट के मुंह में जीरा की कहावत वाली बात है। इस आसमान छूती महंगाई में कैसे परिवार को चलाएं, उनके समक्ष बड़ी चुनौती सामने खड़ी हो गई है। यूनियन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि मांगों को लेकर 28-29 मार्च की केंद्रीय ट्रेड यूनियन की होने वाली हड़ताल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा
लेंगे। सीटू ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार 12 माह काम करने पर 10 माह का वेतन दे रही है जो सरासर अन्याय है। उन्होंने सरकार से हाईकोर्ट के फैसले को लागू करके 12 माह का वेतन नियमानुसार देने, वर्कर का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने, मल्टी टास्क वर्कर्स के रूप में नियुक्ति देने की मांग उठाई है। सीटू ने मिड-डे मील वर्करों से आह्वान किया है कि वह ट्रेड यूनियनों की होने वाली 28-29 मार्च को हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। बैठक में कुसुम शीला, मोहन, कमल, सुमित्रा, हुक्को, सत्या, चंचल, सुरेंद्र, भोली देवी, रीता, शिवो, कौशल्या बीना, सविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें