फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांदल पंचायत के आधा दर्जन गांव के लोग नहीं कर पा रहे अपनों से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत भांदल के गांव लंगेरा, भैंठ, मटूण, चौंडी, गढ़गुंब और भटोली में दूरसंचार सेवा ठप पड़ गई है। वहीं, लंगेरा में किसी भी दूरसंचार कंपनी का टावर नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनों से बात करने के लिए 10 किलोमीटर का सफर तय कर संघणी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार समस्या से निगम प्रबंधन और प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन, इसका हल नहीं हो पाया।
गुस्साए ग्रामीणों ने अब साफ किया है कि जल्द समस्या का हल नहीं किया गया तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता को पंचायत में आने नहीं देंगे। जिले में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब तक लंगेरा में बर्फ जमी है। ग्रामीणों को प्रियुंगल से आगे पांच किमी तक पैदल आवाजाही कर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। भांदल पंचायत के आधा दर्जन गांवों में दूरसंचार सेवाएं ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में किसी के बीमार पड़ जाने पर उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती है। क्षेत्र की पांच सौ की आबादी को दिक्कत हो रही है।
भांदल के उपप्रधान सराजू मांगरा, वार्ड सदस्य सोक्नाया देवी, पूर्व वार्ड सदस्य सतीश कुमार, ग्रामीण रमेश कुमार, रणधीर चंदेल, चैन सिंह, चुनी लाल, राज कुमार आदि का कहना है कि आज तक उनके साथ वोट बैंक की राजनीति की जाती रही है। क्षेत्र में किसी भी कंपनी का टावर स्थापित न होने से उन्हें बात करने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। उनके महंगे मोबाइल फोन महज शोपीस बने हुए हैं। दूरसंचार विभाग के सहायक अभियंता दीप नाग ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें