फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छैत्तर के पास सड़क गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
खस्ताहाल होली-खड़ामुख सड़क मार्ग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
मच्छैत्तर के पास सड़क गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

वाहनों को पहुंच रहा नुकसान, जल्द दुरुस्त करने की मांग
कंपनी प्रबंधन के भारी वाहन पहुंचा रहे सड़क को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। होली-खड़ामुख सड़क पर मच्छैत्तर के समीप सड़क की हालत काफी खस्ता है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन के भारी भरकम वाहनों से मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही कंपनी की ओर से मलबा फेंकने से भी सड़क संकीर्ण हो गई है।
हालांकि, इसके बारे में वे कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन, अभी तक मार्ग की हालत को नहीं सुधारा गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने भी कंपनी प्रबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया है। चालकों रमेश कुमार, राज सिंह, उत्तम दास, शक्ति प्रसाद, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, सुरजीत सिंह आदि का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर कंपनी प्रबंधन के वाहनों की काफी आवाजाही रहती है, लेकिन कंपनी की ओर से मार्ग को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि कंपनी टनल से निकलने वाला मलबा भी सड़क किनारे फेंक रहीं है। इससे मार्ग की हालत खराब हो रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मार्ग की हालत को जल्द सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जालम शर्मा का कहना है कि मामला ध्यान में है। कंपनी प्रबंधन को इसके बारे में निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कंपनी प्रबंधन अगर जेसीबी उपलब्ध करवाती है तो मार्ग को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें