फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब: सौ साल हो गई मेरी उम्र, अब तक नहीं पहुंची सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। साहब, मेरी उम्र सौ साल की हो गई है। सड़क का इंतजार बालिग होने के बाद से कर रहा हूं। लेकिन अभी तक यह इंतजार खत्म नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत कामला के गांव तरंगड़ा निवासी जैसी राम ने यह बात कही। जैसी राम ने बताया कि ग्राम पंचायत कामला के गांव तरंगड़ा तक जीप योग्य सड़क निर्माण की मांग कई बार की गई है। सड़क का सपना पूरा हो, इसके लिए हर बार विस व लोस चुनावों में मतदान किया। लोगों की पीठ पर मतदान केंद्र के लिए पहुंचा। मतदान भी किया, लेकिन सड़क का सपना अभी तक अधूरा है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे पंचायत स्तर पर भी मांग उठा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, बिमला देवी, राकेश कुमार, पंकज कुमार, रोशन लाल, रणवीर सिंह, उपेंद्र कुमार, राज कुमार का कहना है कि वर्तमान में कामला से तरंगड़ा के लिए लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि कामला से तरंगड़ा के लिए जीप योग्य सड़क का निर्माण किया जाए।
पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए दस लाख मनरेगा से और चार लाख विधायक निधि से आ चुका है। सड़क की राह में आने वाली जमीन ही इस कार्य में बाधा बनी हुई है। यदि लोग ग्रिफ्ट डीड कर देते है तो सड़क निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें