फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में हिमाचली शैली में बनेंगे मकान, स्लेटपोश होंगी छतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में अब हिमाचली शैली के तहत मकान बनेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष के सुझाव के बाद ऐसी व्यवस्था शुरू होगी। हालांकि इसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग सरकार की अनुमति लेगा। विस उपाध्यक्ष ने इस योजना के लिए खुद सरकार से बात करने के लिए कहा है। इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न श्रेणियों के तहत 104 मकान बनेंगे। कल्याण विभाग की गृह अनुदान योजना के तहत ऐसी व्यवस्था होगी। हिमाचली शैली से भवन निर्माण होने के बाद लोग दूर से भी यह साबित हो जाएगा कि यह मकान सरकार की योजना के तहत बने हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत विभाग ने सर्वे कर लिया है। करीब 104 लोगों को मकान आवंटित किए गए है। प्रत्येक मकान के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि व्यय होगी। योजना के तहत अनुसूचित जाति के तहत 73, अनुसूचित जनजाति योजना के तहत 28 और अन्य पिछड़ा क्षेत्र श्रेणी के तहत तीन मकान बनाए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में कल्याण विभाग ने चुराह उपमंडल की चींह पंचायत को इस नए डिजाइन के लिए शामिल किया है। यहां करीब एक दर्जन मकान योजना के तहत बनेंगे। इन मकानों को हिमाचली शैली के तहत बनाया जाएगा। मकानों की छतें स्लेटपोश होंगी। जबकि दीवारों की चिनवाई पत्थरों से होगी। गौरतलब है कि विस उपाध्यक्ष योजना के लाभार्थी को नए तरीके से डिजाइन हिमाचली शैली के भवन आवंटित करना चाह रहे है। इसी के तहत यह परामर्श कल्याण विभाग को दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद हिमाचली शैली के तहत मकान बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग की गृह निर्माण योजना के तहत चंबा में अब हिमाचली शैली के तहत मकानों का निर्माण होगा। इस साल 104 मकान विभिन्न योजनाओं के तहत बनेंगे। विस उपाध्यक्ष ने इसके लिए स्वयं रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें