फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला वन में नहीं चढ़ रहे राशन से लदे ट्रक

विज्ञापन
चंबा-किलाड़ मार्ग पर कालावन में राशन की बोरियों को ट्रक से निकाल सुरक्षित स्थान पर रखता चालक। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। चंबा-किलाड़ मार्ग पर काला वन के पास खड़ी चढ़ाई पर माल वाहक वाहनों को चढ़ाना चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इन दिनों चंबा से पांगी के लिए राशन की सप्लाई हो रही है। रोजाना ट्रकों में राशन भरकर पांगी भेजा जा रहा है लेकिन काला वन के पास खड़ी चढ़ाई वाली कच्ची सड़क पर लदे वाहन नहीं चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में राशन की सप्लाई लेकर पांगी गए ट्रकों के चालकों ने बताया कि उनके ट्रक काला वन से आगे नहीं चढ़ पाए। ट्रकों को खड़ी चढ़ाई पर चढ़ाने के लिए पहले उन्हें राशन की बोरियां नीचे उतारनी पड़ी। उसके बाद खाली ट्रकों को चढ़ाया गया। जब खाली ट्रक चढ़ाई चढ़कर समतल सड़क पर पहुंचे तो राशन की बोरियों को चालकों ने पीठ पर उठाकर दोबारा ट्रकों में लोड किया। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। समस्या के बारे में चालकों ने लोनिवि के कर्मचारियों को भी अवगत करवाया लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
इसको लेकर चालकों में भारी रोष है। ट्रक चालकों संजय कुमार, नवीन, विजय, हंसराज, केवल, सुरेंद्र, रिशु, चमन सिंह और अशोक कुमार ने बताया कि काला वन के पास सड़क काफी चढ़ाई वाली है। इसके साथ ही सड़क कच्ची है, जिसके चलते वहां फिसलन है। जैसे ही भारी भरकम वाहन वहां से गुजरता है तो वाहन खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़ पाता। इसलिए उस जगह सड़क को पक्का करना काफी जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पांगी से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता देवराज भारती नेे बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द सड़क की हालत को सुधारा जाएगा, जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें