फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवाहक वाहनों में ढोई जा रहीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-मेल सड़क पर मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात नियमों के मुताबिक इन वाहनों में केवल सामान ढोने की ही अनुमति है लेकिन कुछ चालक पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसमें जानमाल का नुकसान भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ न पुलिस और न ही परिवहन विभाग कोई कार्रवाई कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी डलहौजी में सवारियां लेकर जा रहा एक वाहन दुुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। ऐसे में मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोना बड़ी लापरवाही का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग से मांग की है कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डलहौजी के पुलिस उप अधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोना गैर कानूनी है। ऐसे चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें