फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरियर का एकमुश्त किया जाए भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छठे वेतनमान के वर्ष 2016 से देय एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से एकमुश्त एरियर की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों वीर सिंह, मंगलजीत, निधिया राम और शिशुपाल ने सरकार से छठे वेतनमान के वर्ष 2016 से देय एरियर के भुगतान की जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की है। कहा कि एरियर की बकाया राशि एकमुश्त मिलने से कर्मचारियों को राहत मिलेगी। कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर की बकाया राशि अधिक नहीं है। सरकार यदि जल्द एरियर का भुगतान करती है तो सरकार को अधिक आर्थिक बोझ भी नहीं उठाना पड़ेगा। बुधवार को महासंघ के प्रदेेशाध्यक्ष की अगुवाई में उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें