फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में लापता महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली में सड़क हादसे में लापता महिला का शव पुलिस ने मंगलवार सुबह साल खड्ड से बरामद किया। एनडीआरएफ के जवानों ने खड्ड से शव को निकालकर सड़क तक पहुंचा कर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने बीस हजार रुपये की फौरी राहत मृतका के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंबा-साहो मार्ग पर सोमवार देरशाम स्कूटी पर रितु पत्नी संजय और प्रीति पत्नी कर्ण जा रही थीं।
मच्छराली के पास अचानक महिला ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी साल खड्ड में जा गिरी। स्कूटी को खड्ड में गिरता देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना वक्त गवाएं प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। एसडीएम नवीन तनवर की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से खड्ड में उतर कर महिलाओं की तलाश शुरू की। देर रात एक महिला के मिलने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि, दूसरी लापता महिला की तलाश के लिए देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाए रखा।
महिला का सुराग नहीं लगने पर टीम खाली हाथ लौट गई और मंगलवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने लापता महिला को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद खड्ड में एक चट्टान के साथ फंसे महिला के शव को बरामद किया गया। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें