फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में गरजे जेबीटी प्रशिक्षु

विज्ञापन
जिला मुख्यालय में रैली के दौरान प्रदर्शन करते जेबीटी बेरोजगार संघ के पदाधिकारी और प्रशिक्षु। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में जेबीटी प्रशिक्षुओं ने रोष रैली निकाली। यह रैली ऐतिहासिक चौगान नंबर एक से वाया मेडिकल कॉलेज और मुख्य चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन

शहर में रोष रैली निकालने के बाद प्रशिक्षुओं ने एडीएम अमित मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। प्रशिक्षुओं अभि शर्मा, विजय ठाकुर, मुकेश कुमार, संजय कुमार, अविनाश कुमार, आशीष ठाकुर, अशोक ठाकुर, नीलम कुमारी, सुषमा कुमारी, संदीप कुमार, सतिंद्र सिंह, ईशा कुमारी और राहुल ने बताया कि जब तक फैसला उनके पक्ष में नहीं आता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि जब बीएड अभ्यर्थी जेबीटी में आ जाएंगे तो उनका भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर हो जाएगा।
बताया कि जेबीटी का कोर्स जमा दो के बाद होता है और बीएड ग्रेजुएशन के बाद दो वर्ष का कोर्स है। इससे उनकी शिक्षा में काफी अंतर है। इसके चलते जेबीटी प्रशिक्षुओं के साथ न्याय होना जरूरी है। प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इसी तरह के निर्णय को लेकर फैसला जेबीटी वालों के पक्ष में मिला है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले को न्यायालय में सरकार दोबारा से उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें