फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिस कर्मियों को मिलेंगे डीजीपी डिस्क अवार्ड

विज्ञापन
Four police personnel will get DGP Disc Award
विज्ञापन
चंबा। थानों और चौकियों में उत्कृष्ट कार्य करने चंबा जिले के चार पुलिस कर्मचारी डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इन्हें डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इंस्पेक्टर बाबू राम शर्मा जो इन दिनों तीसा थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले वह विजिलेंस में कार्यरत थे। उनके कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए उनका नाम शिमला भेजा, जहां चयनित कमेटी ने पूरी जांच-पड़ताल करने के उपरांत अवार्ड के लिए उनके नाम पर मुहर लगाई। इसी तरह चंबा शहर की पुलिस चौकी में बतौर प्रभारी काम करने वाले एएसआई बिक्रम सिंह को भी इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने चौकी प्रभारी के रूप में शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से बनाए रखा।
शहर में आपराधिक घटनाओं और यातायात व्यवस्था को सुधारने में भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा हेडकांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल रामचंद को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर अवार्ड के लिए चुना गया है। आगामी दिनों शिमला में इन पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा जाएगा। जिले से चार पुलिस कर्मचारियों के इस अवार्ड के लिए चुने जाने पर अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन

डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जिले से चार पुलिस कर्मचारी डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चुने गए हैं। इन कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य किया है। इन कर्मचारियों से प्रेरणा लेकर अन्य कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें