फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
महंगाई को लेकर चंबा में प्रर्दशन करते कांग्रेस पार्टी चंबा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय चंबा से मुख्य बाजार होते हुए हरदासपुरा चौक तक पदयात्रा निकालकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन शिमला से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रदेश भर में बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में पदयात्राओं का आयोजन किया गया। पदयात्रा में भाग लेने वाले कांग्रेसियों ने इन तीन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए जमकर नारेबाजी भी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने राज्य में बढ़ती महंगाई के लिए प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि वर्तमान उपचुनाव में इसी के फलस्वरूप आम जनता ने भाजपा को मत न देकर कांग्रेस पार्टी में आस्था दिखाई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतों पर से वैट कर घटाकर राहत देनी चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी जिले में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने में मशगूल हैं और यहां प्रदेश के लाखों बेरोजगार सरकारी नौकरी की आस में परेशान हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश हांडा, अब्दुल गनी, नरेश राणा, कपिल भूषण, भानु प्रताप, प्रकाश शर्मा, मनोज काशव, देवराज शर्मा, राकेश कुमार, जीवन सलारिया, लियाकत खान, भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, जितेंद्र सूर्या, ओम प्रकाश, अनिल राणा, अरुण शर्मा, राजेंद्र ठाकुर सहित समस्त फ्रंटल संगठनों के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें