फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भेजो, वरना बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा खंड सलूणी की राजकीय उच्च विद्यालय भद्रोह में अध्यापकों की कमी पर अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने सरकार को चेताया है कि अगर सात दिनों के भीतर डेपुटेशन पर भेजे गए अध्यापक सहित खाली पदों पर नियुक्तियां नहीं की तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते पढ़ाई प्रभावित रही थी। अब स्कूल खुल गए है। लेकिन अध्यापक प्रतिनियुक्त पर जिले से बाहर सेवाएं दे रहे हैं। जबकि उनकी सैलरी भद्रोह स्कूल से ही निकल रही है। वर्तमान में स्कूल में जहां हेडमास्टर का पद खाली है तो वहीं, एक टीजीटी आर्ट्स के अध्यापक का भी इंतजार है। टीजीटी नॉन मेडिकल की पोस्ट तो यहां भरी थी, लेकिन अध्यापक ने प्रतिनियुक्ति करवा ली है। इसके चलते यहां पोस्ट खाली नहीं हो रही है। ऐसे में विभाग भी इस पद को भर नहीं पा रहा है।
स्कूल प्रभारी स्वाति का कहना है कि स्कूल में अध्यापकों के पद रिक्त हैं। इस बारे में विभाग को अवगत करवा दिया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही रिक्त पदों को भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार का कहना है कि इस बारे ऑनलाइन शिकायत मिली थी। शिकायत पर की गई कार्रवाई निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें