फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ताइक्वांडो खिलाड़ी अनु को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा की ताइक्वांडो खिलाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र घेईया में सहायिका के पद पर तैनात हैं। अनु ने कहा कि नौकरी लगने से पहले वह कोच अमित शर्मा से ताइक्वांडो की कोचिंग लेती रही हैं।
विज्ञापन

नौकरी के दौरान भी छुट्टी वाले दिन ताइक्वांडो कैंप में भाग लेती रहीं। महिला एवं वाल विकास विभाग से अनुमति लेकर राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता लुधियाना में 1 और 2 नवंबर 2025 को हुई। इसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वह राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। इसके बाद बरेली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंबा और विभाग का नाम रोशन किया। अनु चुराह तहसील के चचोगा गांव की रहने वाली हैं। उनकी माता नारो देवी गृहिणी हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें सम्मानित करने पर उन्होंने उपायुक्त और विभाग का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें