फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी में कूदे व्यक्ति का दस दिन बाद मिला शव

विज्ञापन
dead body recovered from Ravi
विज्ञापन
चंबा। बालु पुल से रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव दस दिन बाद चमेरा जलाशय से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान प्रकाश चंद (66) पुत्र जगत राम निवासी मोहल्ला धड़ोग चंबा शहर के रूप में हुई है। गौरतलब है कि प्रकाश चंद ने 18 अगस्त को बालु पुल से अचानक रावी नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास भी किया, लेकिन प्रकाश चंद रावी के तेज बहाव में बह गया। उसे तलाश करने के लिए पुलिस की ओर से सर्च अभियान भी छेड़ा गया लेकिन, उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि द्रड्डा के नीचे टिपरी गांव के पास चमेरा जलाशय में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर
पहुंच गई।
पुलिस ने शव को जलाशय से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शव की शिनाख्त करवाने के लिए व्यक्ति के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने प्रकाश चंद के शव की शिनाख्त की और उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने यह जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें