फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी किनारे मलबा फेंकने पर ठेकेदार को चालीस हजार जुर्माना

विज्ञापन
चंबा-भरमौर एनएच पर रजेरा के पास रावी नदी के तट पर फेंका जा रहा मलबा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच पर करियां और रजेरा में अवैध रूप से रावी किनारे मलबा फेंकने पर ठेकेदार को वन विभाग ने चालीस हजार जुर्माना किया है। साथ ही ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है कि दोबारा सड़क का मलबा रावी किनारे न फेंके। ऐसा करने पर उसके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। मलबा फेंकने के लिए विभाग ने डंपिंग साइट निर्धारित की है, जहां ठेकेदार को कटिंग से निकलने वाले मलबे को फेंकने के लिए कहा गया है। लेकिन, ठेकेदार पैसे बचाने के चक्कर में कटिंग स्थल से थोड़ी दूरी पर ही मलबे को रावी किनारे फेंक रहा है। इसकी वजह से रावी किनारे मलबे के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं।
विज्ञापन

वन विभाग को जैसे ही मलबा फेंकने की सूचना मिली, तो वन खंड अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मलबे से भरे टिपरों को रावी किनारे मलबा फेंकते हुए पकड़ लिया। उसके बाद ठेकेदार को चालीस हजार रुपये जुर्माना किया गया है। साथ ही उसे कड़ी हिदायत भी दी गई। वनखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि एनएच की कटिंग करने वाला ठेकेदार रावी किनारे मलबा फेंक रहा था। इसको लेकर उसे चालीस हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें