फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाते समय ढांक में गिरा व्यक्ति, घायल

Mon, 13 Feb 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरोल पंचायत में घर लौटते समय एक व्यक्ति ढांक में गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायल की पहचान बालो पुत्र होशियारा निवासी गांव समूई डाकघर सरोल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालो रविवार रात को करीब आठ बजे अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के पास पहुंचने पर उसका पांव फिसल गया। इससे वह ढांक में गिर गया। नीचे गिरने से उसके सिर और बाजू में चोटें लगी हैं। गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंनेे उसे ढांक से बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि ढांक में गिरकर घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें