फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचारा लाने गया व्यक्ति गहरी खाई में गिरा

Mon, 13 Feb 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगाली गांव में पशुचारा लाने गया व्यक्ति पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर गया। जिसे इलाज के लिए चंबा अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। व्यक्ति की पहचान अनवर अली पुत्र गुलाम नवी निवासी गांव नगाली डाकघर जसौरगढ़ के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अनवर अली मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए गांव के साथ लगते जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने उसे खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खाई में गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि खाई में गिरकर घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया था। व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें