फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीर को 502 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने राहगीर को पांच सौ ग्राम चरस के साथ धरा
विज्ञापन

चंबा-मंगला मार्ग पर भटालवां मोड़ के पास पुलिस ने नाके के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-मंगला मार्ग पर भटालवां मोड़ के पास पुलिस ने एक राहगीर को 502 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम सुल्तानपुर चौकी की टीम ने भटालवां मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोनू कुमार निवासी अघार हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। वह पुलिस को देख लोनिवि के स्टोर की तरफ भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर बैग की तलाशी ली तो इससे 502 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि आधा किलो चरस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें