फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार हादसे में तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार हादसे में तीन लोग घायल
विज्ञापन

तीनों घायलों का डलहौजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। चंबा-पठानकोट एनएच पर बनीखेत के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाड़ी में सवार लोग चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनीखेत के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में राम सिंह पुत्र निधिया राम निवासी गांव बैली डाकघर रजेरा, प्रदीप कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांव बैली तहसील चंबा और कांती देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव खड़ी खड्ड निवासी तुनूहट्टी सवार थे। वह चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को प्रदीप कुमार चला रहा था। जब उनकी गाड़ी बनीखेत पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। खाई में गिरने से गाड़ी में सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। गाड़ी को सड़क से नीचे गिरता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहन खड़े हो गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें