चंबा। मंडी लोकसभा उपचुनाव में भरमौर-पांगी से कांग्रेस को 5257 मतों की बढ़त मिली। सत्तासीन सरकार के नुमाइंदे लीड दिलवाने में नाकाम रहे।
भरमौर-पांगी से लोगों ने 5257 मतों से लीड दिलवाकर प्रतिभा सिंह को लोकसभा भेजने में निर्णायक भूमिका निभाई। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल में सुबह आठ बजे 6 टेबलों पर मतगणना का क्रम शुरू हुआ। सुरक्षा घेरे में मतगणना केंद्र तक बिना अनुमति किसी को भी नहीं जाने दिया गया।
पहले ही राउंड में कांग्रेसी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ठाकुर से 585 मतों से आगे निकल गई। दूसरे राउंड में 938 मत, तीसरे राउंड में 363 मत, चौथे राउंड में 437 मत, पांचवें राउंड में 217 मत, छठे राउंड में 284 मत, सातवें राउंड में 179 मत, आठवें राउंड में 332 मत, नौवें राउंड में 104 मत से आगे रहीं। 10वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी खुशाल सिंह ठाकुर ने 18 मतों से लीड हासिल की। 11वें राउंड में कांग्रेसी प्रत्याशी ने वापसी करते हुए 90 मतों से लीड हासिल की। 12वें राउंड में 153 मत, 13वें राउंड में 81 मत, 14वें राउंड में 160 मत, 15वें राउंड में 30 मत, 16वें राउंड में 197 मत, 17वें राउंड में 360 मत, 18वें राउंड में 179 मत, 19वें राउंड में 64 मतों की बढ़त मिली। 20वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी पटलते हुए 71 मतों से लीड लेते हुए वापसी की। लेकिन 21वें राउंड में फिर से कांग्रेसी प्रत्याशी ने 134 मत से लीड लेकर वापसी की।
22वें राउंड में 100 मतों, 23वें राउंड में 263 मत, 24वें राउंड में 98 मत, 25वें राउंड में 114 मतों से लीड मिली। 26वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ने एक बार फिर से वापसी करते हुए 66 मतों से लीड हासिल की। कुल मिलाकर भरमौर-पांगी से बीजेपी प्रत्याशी को 15893 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेसी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 21150 मत मिले। लिहाजा कांग्रेसी प्रत्याशी को जनजातीय क्षेत्र पांगी-भरमौर से 5257 मतों से लीड मिली। वहीं अंबिका श्याम को 185 मत, मुुंशी राम ठाकुर को 54 मत, अनिल कुमार को 57 मत, सुभाष मोहन सैनी को 112 मत पड़े। चुनावों में 379 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद न करते हुए नोटा बटन का प्रयोग किया।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को भरमौर-पांगी से मिली लीड के बाद कांग्रेसी कद्दावर नेताओं और कार्यकताओं ने शहर के मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया, डलहौजी विधायक आशा कुमारी, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने भरमौर-पांगी से कांग्रेसी प्रत्याशी को मिली लीड पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
मतगणना केंद्र की और जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिस के जवान।- फोटो : Chamba
ंबा में जशन मनाते कांग्रेस के कार्यकर्ता।- फोटो : Chamba
मतगणना के बाद ईवीएम मत पेटी को सील करता कर्मचारी।- फोटो : Chamba