फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा से लेकर कपड़ों के बाजार तक रौनक

विज्ञापन
शहर में मनियारी की दुकान पर सामान खरीदती करती महिलाएं। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के चलते शहर के मुख्य बाजार में मंदा पड़ा कारोबार अब रफ्तार पकड़ने लगा है। शारदीय नवरात्रों और शादियों के मुहूर्त के चलते बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक काफी संख्या में खरीदार मुख्य बाजार की दुकानों में खरीदारी कर रहे हैं। एक तरफ जहां सराफा बाजार में लोग आभूषणों की खरीद कर रहे हैं तो वहीं, शादियों को लेकर कपड़ों की भी जमकरखरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

मनियारी की दुकानों में भी शृंगार का सामान खूब बिक रहा है। गत करीब डेढ़ वर्षों में नवरात्र और शादियों के मुहूर्त के दौरान इतनी भीड़ पहली बार हुई है। कोरोना महामारी के चलते कारोबार काफी प्रभावित हुआ है, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। कपड़ा कारोबारी शिव कुमार, ज्वैलर्स शॉप मालिक सतनाम और ज्वैलर्स दीपक सम्मी का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते ठप रहा कारोबार इस बार रफ्तार पकड़ रहा है। कहा कि नवरात्रों में शादियों का मुहूर्त भी है। ऐसे में लोग खुलकर खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट भी ली जा रही है। साथ ही स्वाइप मशीन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें