फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
गेट मीटिंग के दौरान एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति चंबा के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा स्थित कार्यशाला में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों और समस्त परिवहन कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ओम शंकर का कहना है कि सितंबर माह खत्म हो चुका है लेकिन, अभी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि कर्मचारियों के डीए भी लंबित हैं। इसके अलावा ओवरटाइम, पेंशन ग्रेच्युटी और लीव इन कैश संबंधित मांगें अभी तक नहीं मानी गई हैं। उन्होंने बताया कि इन मांगों को पूरा करवाने के लिए काफी समय से वे आंदोलन कर रहे हैं लेकिन, सरकार और प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर से 17 नवंबर तक पदाधिकारी गेट मीटिंग कर अपना प्रदर्शन करेंगे और 18 नवंबर को 24 घंटे का काम छोड़ो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें