फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-कुगति सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
भरमौर-हडसर मार्ग पहाड़ी से गिरा मलबा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। दस दिन से बंद पड़े भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर बुधवार को छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई। सड़क बंद होने की वजह से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी। छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हड़सर, कुगति और वलमुई गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इसके अलावा मणिमहेश और कुगति कार्तिक मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिली है। गौरतलब है कि दस दिन पहले इस मार्ग पर भूस्खलन हुआ था, जिसकी वजह से मार्ग बंद हो गया था। मार्ग को बहाल करने के लिए लोनिवि की मशीनरी पहले दिन से डटी हुई थी लेकिन बार-बार पहाड़ से चट्टानें गिरने के कारण यातायात को बहाल करने में परेशानी हो रही थी।
बार-बार चट्टानें गिरने की वजह से वाहनों की आवाजाही तो दूर की बात, पैदल आवाजाही भी लोग बड़ी मुश्किल से कर पा रहे थे। ऐसे में बुधवार को जब पहाड़ से पत्थरों के गिरने का क्रम खत्म हुआ तो उसी दौरान लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो सकती है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भगवान दास कपूर ने बताया कि मार्ग पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही भी जल्द हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें