फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से उलझे परिजन, चरस तस्करी का आरोपी फरार

विज्ञापन
Family entangled with police, accused of charas smuggling absconded
विज्ञापन
चंबा। रजेरा-धुलाड़ा मार्ग पर चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को उसकी मां और पत्नी ने पुलिस के चंगुल से छुड़वाकर भगा दिया। इसको लेकर आरोपी की पत्नी और मां के खिलाफ स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल कांगड़ा की टीम ने पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार शाम को स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल कांगड़ा की टीम ने उपरोक्त मार्ग पर चंगू वासी गांव बौंखरी डाकघर जांघी को 670 ग्राम चरस के साथ दबोचा। जब पुलिस उसे पकड़कर कार्रवाई को अंजाम दे रही थी तो उसी दौरान आरोपी की मां और पत्नी भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

दोनों आरोपी को छोड़ने के लिए पुलिस टीम के साथ बहस करने लगीं। महिलाएं होने की वजह से पुलिस टीम उनके साथ जोर जबरदस्ती नहीं कर पाई। जब दोनों महिलाएं पुलिस के साथ उलझ रही थीं तो उसी दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। हालांकि, बाद में पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का भरसक प्रयास किया लेकिन आरोपी का कहीं पर पता नहीं चला।
उसके बाद स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल की टीम ने पुलिस थाना चंबा में दोनों महिलाओं के खिलाफ चरस आरोपी को भगाने की शिकायत करवाई। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर पुलिस ने चरस के साथ आरोपी को पकड़ा था लेकिन दो महिलाओं ने उसे मौके से भगा दिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें