फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 35 नए टीबी रोगियों की पहचान

विज्ञापन
35 new TB patients identified in the district
विज्ञापन
चंबा। जिले में नए टीबी रोगियों की पहचान करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें पौने दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी हैं। इनमें 35 टीबी के नये रोगी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में पौने छह लाख की आबादी की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिलेभर में विभाग ने 600 स्वास्थ्य टीमों का गठन किया है। ये टीमें लोगों के घरों में जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे 15 अक्तूबर तक अपने क्षेत्र में स्क्रीनिंग का कार्य पूरा करें। सरकार की ओर से प्रदेश भर में टीबी मुक्त अभियान चलाया गया है। इस अभियान को चंबा में भी विभाग कामयाब बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में सामने आए 35 नए टीबी रोगियों में से 19 रोगी एक्टिव केस फाइंडिंग के दौरान निकले। जबकि 11 कफ कॉर्नर, पांच इंडोर वार्ड स्क्रीनिंग के दौरान सामने आए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि जिले में टीबी रोगियों की पहचान करने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है। इसके तहत अब तक 35 नए टीबी रोगी सामने आए हैं। कहा कि 15 अक्तूबर तक जिले के सभी ब्लॉकों में अभियान को पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें