फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14,942 परिवार आयुष्मान कार्ड बनाने से छूटे

विज्ञापन
14,942 families left out from making Ayushman card in the district
विज्ञापन
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के कार्यालय सभागार में आयुष्मान भारत योजना के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य खंड पुखरी और चूड़ी की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 50,242 आयुष्मान पात्र परिवार हैं। इनमें से अब तक केवल 35,300 परिवार ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठा रहे हैं। कहा कि छूटे हुए 14,942 परिवारों की विस्तारपूर्वक सूची सभी आशा कार्यकर्ताओं और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ साझा कर दी गई है। उन्होंने छूटे हुए परिवारों के गोल्डन कार्ड 30 सितंबर तक बनाने के उचित दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जितेंनदरी राणा जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना ने अब तक के आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभान्वित परिवारों की जानकारी दी और शेष बचे पात्र परिवारो को जल्द कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी और डॉ. कर्ण हितेषी ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक निर्मला और दीपक जोशी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें