फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में तीसरा आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं थाना पुलिस ने पिछले साल अगस्त महीने में हुई चोरी के मामले में एक और आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे घुमारवीं की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जम्मू कश्मीर में दबिश देकर बुधवार को आरोपी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी मोहम्मद आसिफ जिला कठुआ के डोडला गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है। मामले में चोरी हुए सोने के करीब 70 ग्राम के आभूषणों को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि घुमारवीं उपमंडल के तहत बाड़ी मझेड़वा गांव में एक घर से पिछले वर्ष अगस्त माह में करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। मोबाइल डाटा और कुछ अन्य सुरागों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली और दूसरे को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया था। चोरी के आभूषण कांगड़ा के ज्वाली से बरामद किए गए थे। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें