बिलासपुर। जिला बिलासपुर में कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने का 99 फीसदी लक्ष्य पूरा लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर वैक्सीनेशन की मुहिम को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। इसे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने 30 नवंबर को दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा कर लेने की जानकारी दी है।
विभाग ने 29 नवंबर तक लगभग 3 लाख 13 हजार लोगों को दूसरी डोज लगा दी है। लक्ष्य के अनुसार अब लगभगतीन हजार लोगों को ही दूसरी डोज लगाना बाकी रह गया है। सीएमओ प्रकाश दड़ोच ने बताया कि निर्धारित समयानुसार 30 नवंबर को कोरोना की दूसरी डोज लगाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।