फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में कांस्य पदक मिलने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। वीरवार को खेले गए मैच में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो सिमरनजीत सिंह रहे। जिन्होंने सबसे ज्यादा दो फील्ड गोल किए। टीम इंडिया 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब रही है। टीम की इस कामयाबी पर जिला में लोग गदगद हो उठे। वहीं हॉकी प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी।
विज्ञापन

नेशनल हॉकी खिलाड़ी यशपाल ने कहा कि 41 साल बाद ओलंपिक में पदक मिलना बहुत बड़ी बात है। टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन किया है। वहीं उनकी इस जीत ने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया है।
नेशनल हॉकी खिलाड़ी राजेश ने कहा कि भारत और जर्मनी का पूरा मैच टीवी पर देख रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे वह भी टीम के साथ खेल रहे हों। वहीं टीम के शानदार प्रदर्शन ने कांस्य पदक जीता है। इस पदक के लिए उन्हें सभी देश वासियों की तरफ से बधाई।
विज्ञापन

नेशनल हॉकी खिलाड़ी विकास कुमार ने कहा कि आज कि यह जीत सिर्फ हॉकी टीम की नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति की है। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं उसके बाद इस पदक को भारत में लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित करने का निर्णय दिलों को जीतने वाला है।
रावमापा छात्र बिलासपुर में डीपीई तैनात राजकुमार राणा ने कहा है कि भारत सरकार व खेल विभाग के प्रयासों से हॉकी टीम का कोरोना काल में भी प्रशिक्षण जारी रहा। वहीं टीम भी सरकार और सभी देशवासियों की उम्मीद पर खरी उतरी, इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहें ताकि अच्छे खिलाड़ी आगे आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें