फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में आतिशबाजी की चपेट में आकर छात्र की आंख हुई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। पटाखा छोड़ने के दौरान इंटरमीडिएट के छात्र की बायीं आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्र को उपचार हेतु बरेली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्र की आंख में रोशनी खत्म होना बताया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी जोगेंद्र सिंह चौहान का पुत्र युवराज सिंह (17) नगर के सर्व संस्कृति स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों के अनुसार, छात्र बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर के पास छोटी दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ रहा था। इस दौरान एक पटाखा उसकी बायीं आंख में जा लगा। छात्र की चीख-पुकार सुनकर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर नगर के एक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली ले जाने की सलाह दी।
परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। बार एसोसिएशन के चेयरमैन अमरीक सिंह चौहान के अनुसार, युवराज उनका भतीजा है। गुरुवार को चिकित्सकों ने करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद बताया कि छात्र की आंख पूरी तरह खत्म हो चुकी है। वह ऑपरेशन के बाद अस्पताल में ही उपचाराधीन है। घटना से परिजन बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन

कभी नहीं करेंगे आतिशबाजी : जोगेंद्र सिंह
युवराज सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पुत्र की बायीं आंख की रोशनी आतिशबाजी के कारण चली गई। इससे वह लोग बेहद आहत हैं। उनके पुत्र की खराब आंख की जब तक कोई व्यवस्था नहीं होती, तब तक वह दायीं आंख से ही पढ़ाई जारी रखेगा। वह और उनका परिवार भविष्य में अतिशबाजी से दूर ही रहेगा। उन्होंने सभी को सलाह देते हुए कहा कि अतिशबाजी से दूूर रहें। जरूरी होने पर ही बच्चों से अतिशबाजी अपने सामने छुड़वाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें