घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी शहर में खुले एक निजी कंपनी के मॉल के बाहर सड़क पर सोने का ब्रेसलेट सुरक्षा कर्मी को मिला। उसने इसको लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है। युवक कमल महाजन ने बताया कि सोमवार लगभग करीब दो बजे वह मॉल में सामान लेने के लिए गया था। सामान लेकर घर पहुंच तो देखा कि कलाई में ब्रेसलेट नहीं है।
मॉल के कर्मचारियों से पूछा तो सुरक्षा कर्मी सतपाल शर्मा ने कहा कि उसे शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 किनारे ब्रेसलेट मिला है। पहचान बताने पर सुरक्षा गार्ड ने युवक को ब्रेसलेट लौटा दिया। कमल महाजन ने बताया कि इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है।