फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। थाना क्षेत्र में शादी के घर में शुक्रवार की रात सजावट करने के दौरान मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गयी और उसक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मलबे में दबे दोनों युवकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रंपुरा गांव निवासी रामकुंवर की दो पुत्रियों की शुक्रवार को बरात आनी थी। बृहस्पतिवार से ही घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। देर रात केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव निवासी ओमप्रकाश व संजू सैनी उसके घर में बिजली की सजावट कर रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश छज्जे में चढ़ कर बिजली की तार जोड़ रहा था कि अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया और छज्जे के नीचे खड़ा संजू सैनी मलवे में दब गया। छज्जा गिरने पर घर में मौजूद मेहमान भी मौके पर पहुंच गये व चीख पुकार सुनकर तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए और आनन फानन में मलवे में दबे सजावट कर रहे दोनों युवकों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने संजू सैनी (18 वर्ष ) को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया और परिजन रात में ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए। वहीं, शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें