फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाएं थाना प्रभारी : कार्तिकेयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण संबंधित मामलों को सुना और उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता और गुणवत्ता के आधार पर निपटारा कर शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके संबंधित न्यायालय में पेश करें। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर गश्त और नाकाबंदी करके असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोकथाम लगा कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाने को कहा। अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। धर्मशाला में होने जा रहे क्रिकेट विश्व कप के मैचों को मद्देनजर रखते हुए दिशा निर्देश दिए। कहा कि अपने थाना अधिकार क्षेत्र में असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों और उनकी गतिविधियों पर विशेष तौर पर ध्यान रखें, ताकि कोई भी अप्रिय घटना जिले में घटित न हो। मादक पदार्थ का सेवन और व्यापार करने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर कार्य करें, ताकि युवा पीढ़ी, स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशीले और मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके। साथ ही फोरलेन पर होने वाली घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं के संदर्भ में प्रभारी थाना स्वारघाट, झंडूता, सदर, घुमारवीं और यातायात प्रभारी को निर्देश दिए। इस विषय पर स्थानीय लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, चंद्रपाल सिंह, विकास बौंसरा, भुपेंद्र सिंह, विधि अधिकारी सहित सभी थाना प्रबंधक अधिकारी, सहायक, लेखाकार और सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें