फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 646 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हो गया। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में तीन जुलाई को लिखित परीक्षा ली गई थी। 74 पदों के लिए 3,907 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इसमें से 646 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। अंकुश ठाकुर पुत्र भगतराम ने 61 नंबर लेकर जिले में टॉप किया है। इसके अलावा 59 अंक लेकर चार अभ्यर्थी संयुक्त से रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। पिछली बार आयोजित की गई परीक्षा में टॉपर के 68 अंक थे, लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा परिणाम रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन

अब परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अगस्त में तीन सेंटरों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल 74 पद भरे जाने हैं। इनमें पुरुष कांस्टेबलों के 52 पद, महिला कांस्टेबलों के लिए 17 पद और पांच पद चालकों के हैं। उप पुलिस अधीक्षक अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आगामी प्रक्रिया नियमानुसार जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें