फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में 40,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को करीब 40,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार की छुट्टी होने के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतार फ्लाईओवर को पार करते हुए पांच नंबर सेक्टर तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं को लाइनों में बारी-बारी से दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शन करने के लिए भेजा। इससे भीड़ पर नियंत्रण बना रहा और श्रद्धालु आराम से दर्शन करते रहे। रविवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं और सदाव्रत लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार को करीब 40,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें