फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण में लगी जेसीबी पलटी, चालक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
कीरतपुर नेरचौक फोरलेन सड़क निर्माण में पलटी जेसीबी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी की जेसीबी वीरवार शाम मुहाल तुन्नु में काम करते समय पलट गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी की एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। यहां चालक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को जेसीबी चालक फोरलेन कंपनी के कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान जिस जगह पर जेसीबी कार्य कर रही थी, उस जगह से मिट्टी नीचे धंस गई। इससे जेसीबी पलट गई। इस हादसे में चालक घायल हो गया। चालक को फौरन कंपनी की एंबुलेंस से जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया। मगर यहां उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। यहां चालक की हालत ठीक बताई जा रही है। एसएचओ सदर भूपेंद्र ने बताया कि चालक की पहचान गुरतेज के रूप में हुई है।
गोबिंद सागर झील में अवैध डंपिंग कर रही कंपनी : मदनलाल शर्मा
फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति के महासचिव मदनलाल शर्मा ने बताया कि फोरलेन निर्माण कंपनी पिछले दो दिनों से अवैध तरीके से मलबे को गोबिंदसागर झील में डंप कर रही थी। इस बारे में ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, लेकिन कंपनी की मनमानी जारी है। इस मामले पर उन्होंने आरओ स्वारघाट ने कार्रवाई करने बारे आश्वस्त किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद समिति ने डीएफओ बिलासपुर को उनके मोबाइल से संपर्क कर घटनास्थल के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने भी मौके पर गार्ड को भेजने का आश्वासन दिया। मगर मौका पर वन विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसके बाद वीरवार शाम को हादसा हो गया। जेबीसी के चालक को उसके केबिन से शीशे तोड़ कर बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि यह हादसा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें