बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। इससे अब जिले में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 68 हो गई है। वहीं शुक्रवार को नौ लोगों ने कोरोना को मात दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में शुक्रवार को रैपिड एंटिजन टैस्टिंग से 520 सैंपल लिए गए। इसमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें नघ्यार से 70 वर्षीय बुजुर्ग, एसीसी कॉलोनी बरमाणा से 13 और 10 वर्षीय बच्चों समेत बम से 21 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।