फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से 150 मीटर नीचे खाई में लुढ़की कार; एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार की मलोट-धनी सड़क पर शनिवार रात करीब 9:15 बजे बुकराली की तंद वाला मोड़ के पास एक कार करीब 150 मीटर खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। तलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार सवार घायल प्रकाश चंद पुत्र लक्ष्मण राम निवासी खरली ने पुलिस को बयान दिया कि वह धनी गांव में एक शादी समारोह से वापस दूसरी शादी में गांव बैहना जाने के लिए अपनी जान पहचान के नंदलाल निवासी धनड़ के साथ उसकी कार में बैठ गया। कार में नंदलाल का जीजा लेखराम पहले ही पिछली सीट पर बैठा था। कार अभी कुछ ही दूरी पर गई थी कि अचानक चालक नंद लाल से मोड़ काटते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गिर गई। आसपास के लोगों ने कार के गिरने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। लेख राम निवासी भदोल की मौके पर ही मौत हो गई। इसे तीनों कार सवार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लेखराम निवासी भदोल रसोइये का काम करते थे। हादसे के बाद लोगों ने घायलों को सड़क पर लाने में मदद की तथा उन्हें एंबुलेंस में झंडूता आस्पताल ले जाया गया। घायल नंदलाल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। उधर, सूचना मिलते ही तलाई थाना से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें