फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट स्किट होने से चालक के साथ बैठे युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
सिविल अस्पताल घुमारवीं में सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों के साथ शोक व्यक्त करते मंत्री राजे? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं सरकाघाट सड़क पर हारकुकार के पास बुलेट स्किड होने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात ग्यारह बजे हारकुकार के पास एक बुलेट घुमारवीं से कुठेड़ा की तरफ जा रहा था। अचानक हारकुकार के पास बुलेट स्किड हो गया। बुलेट शशि कुमार चला रहा था तथा उसके साथ दो युवक कमल ठाकुर व राकेश कुमार बैठे थे। बुलेट स्किड होने के कारण तीनों जख्मी हो गए तथा स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। जहां पर राकेश कुमार पुत्र रत्न लाल गांव हारकुकार तहसील घुमारवीं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि, दो अन्य युवकों का इलाज जारी है। घुमारवीं थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि बुलेट स्किड होने से एक युवक की मौत हो गई है तथा दो घायल हो गए हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें