बस्सी (बिलासपुर)। कोट थाना के तहत पुलिस ने मजारी में एक कार से 39.72 ग्राम अफीम बरामद की है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कोट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोट थाना पुलिस टीम ने मजारी में नाका लगाया था। वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मजारी की तरफ से एक कार आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस ने जब चालक से कार के कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। हड़बड़ाने लगा जिस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से अफीम बरामद हुई। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान भवन सिंह निवासी ढेर तहसील श्रीआनंदपुर साहिब जिला रोपड़ के रूप में हुई है।